फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The youth are the future of the country: Dr. Rohit Mishra

युवा ही देश का भविष्य : डॉ. रोहित मिश्रा

Mon, 20 Jul 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
The youth are the future of the country: Dr. Rohit Mishra
मेरठ पहुंचने पर भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
पहली बार मेरठ पहुंचने पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के सोमवार को प्रथम मेरठ आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
काशी टोल प्लाजा पर भाजयुमो मेरठ महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। राष्ट्र निर्माण, संगठन की मजबूती और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है।
विज्ञापन

भाजपा मेरठ महानगर इकाई ने भी महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। विवेक रस्तोगी ने विश्वास जताया कि डॉ. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा और कार्यशैली के साथ काम करेगा। इस अवसर पर वरुण गोयल, वीनस शर्मा, विवेक वाजपेयी, प्रवीण भड़ाना, संजीव शर्मा, अंकुर राणा, विनय शर्मा पाराशर, रवीश अग्रवाल, अक्षित त्यागी, विक्रम शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed