{"_id":"5d7d52028ebc3e01387488e1","slug":"the-youngman-died-in-the-road-accident-kithor-news-mrt443374666","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
खरखौदा। खरखौदा में शनिवार रात खेतों से लौट रहे युवक को डीएवी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला रास निवासी विकास(22) पुत्र जयभगवान शुक्रवार शाम को खेतों पर घूमने गया था। परिजनों के अनुसार घर लौटते समय डीएवी डिग्री कालेज के सामने अज्ञात वाहन ने विकास को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट के मुताबिक परिजन बिना कार्रवाई के ही शव को लेने की मांग की। बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया।