फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man sitting with the girl in the dosa shop was dragged and beaten.

Meerut News: डोसे की दुकान में युवती के साथ बैठे युवक को खींचकर पीटा

Mon, 04 Nov 2024 03:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting with the girl in the dosa shop was dragged and beaten.
मेरठ। बच्चा पार्क चौराहे के निकट डोसे की दुकान पर रविवार शाम युवती के साथ बैठे युवक को कुछ लोगाें ने बाहर खींचकर जमकर पीटा। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

बच्चा पार्क चौराहा स्थित डोसे की दुकान पर रविवार शाम लोगों की भीड़ लगी थी। देहलीगेट थाना क्षेत्र का युवक और सिविल लाइन क्षेत्र की युवती भी दुकान में डोसा खाने बैठे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए। खुद को युवती के रिश्तेदार बता रहे इन लोगों ने युवक को दुकान से बाहर खींच लिया। उसे लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पीटा। इससे दुकान में मौजूद अन्य ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। तभी वहां से गुजर रहे फैंटम पुलिकर्मी मौके पर आ गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। फैंटमकर्मियों ने उनके साथ मौजूद एक युवती को पकड़ लिया। दोनों पक्षों को बुढ़ाना गेट चौकी लेकर आ गई। यहां युवक ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो युवती ने विरोध कर दिया। काफी देर तक चौकी पर गहमागहमी होती रही। पुलिस का कहना है कि युवक ने लिखित में किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed