{"_id":"5e46f0a58ebc3ee5c77dbe58","slug":"the-young-man-has-threatened-to-shoot-the-groom-if-his-daughter-gets-married-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा बोला- चौखट पर बेटी की बरात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरा बोला- चौखट पर बेटी की बरात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा
Sat, 15 Feb 2020 12:40 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:40 AM IST
सार
सिरफिरा फोन कर धमकी दे रहा है कि यदि बेटी का विवाह किया तो दूल्हे को बरात में ही गोली मार दूंगा।
विज्ञापन
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में कोई सिरफिरा एक ग्रामीण को लगातार फोन कर धमकी दे रहा है कि यदि उसने अपनी बेटी का विवाह किया तो दूल्हे को बरात में ही गोली मार दूंगा। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश में लग गई है। उधर, इस धमकी भरे फोन से पीड़ित परिजनों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि 25 फरवरी को उसकी पुत्री की शादी है, जिसकी बरात उत्तराखंड से आनी है। पीड़ित का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति एक मोबाइल फोन नंबर से उसके मोबाइल पर फोन करके धमकी दे रहा है अगर तूने अपनी पुत्री की शादी की तो तेरे दामाद को बरात में ही गोली मार दूंगा। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल कर रही है। सर्विलांस के जरिए आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/