{"_id":"5ffc0b188ebc3e344d0f9139","slug":"the-young-man-divorced-his-wife-in-panchayat-after-three-daughters-were-born-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटियां पैदा होने पर पत्नी को भरी पंचायत में दिया तीन तलाक, आरोपी पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटियां पैदा होने पर पत्नी को भरी पंचायत में दिया तीन तलाक, आरोपी पति फरार
Mon, 11 Jan 2021 01:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने भरी पंचायत में अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये है मामला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में बेटा न होने पर महिला को तीन तलाक देकर पति फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अहमदनगर निवासी अंजुम पुत्री लियाकत ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व सलाउद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी मवाना से हुई थी। इस दौरान उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि बेटा पैदा न होने के कारण सलाइउद्दीन मारपीट करने लगा। रविवार को वह अहमदनगर स्थित मायके में थी। इसी दौरान पति और देवर कयूम आए। पति ने उसको तीन तलाक दे दिया और भाई के साथ मिलकर मारपीट भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने किया सीधा संवाद, टीकाकरण की तैयारियों को लेकर सीएमओ से पूछे सवाल
इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। वहीं भरी पंचायत में सलाउद्दीन ने महिला को तीन बार तलाक तलाक तलाक बोला और इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/