फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the workers of palika sit the stirke in the palika gorund for transforming eo , eo says if ther workers do not finished the strike then eill take action

पालिका ईओ के स्थानान्तरण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी, ईओ ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
the workers of palika sit the stirke in the palika gorund for transforming eo , eo says if ther workers do not finished the strike then eill take action
सरधना नगर पालिका में ईओ के स्थानान्तरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : SARDANA
सरधना। पालिका की महिला लिपिक और ईओ के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को भी खत्म नहीं हुआ। पालिका कर्मचारी विधायक संगीत सोम से मिले ओर ईओ के व्यवहार से अवगत कराया। वहीं ईओ ने भी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्ति और स्थायी कर्मचारियों के भी काम पर नहीं लौटने पर काम नहीं तो दाम नहीं, का नोटिस तैयार करा लिया। एसडीएम ने पालिका पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पालिका लिपिक शिवानी शर्मा ने ईओ अमिता वरुण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।पालिका कर्मचारियों ने कार्यालयों की तालाबंदी कर सुबह 10 बजे से पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया। लिपिक के समर्थन में मंगलवार को दूसरे दिन कर्मचारी व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी विधायक संगीत सोम से उनके कैंप कार्यालय पर मिले और अपना पक्ष रखा। वहीं ईओ ने कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध बताया। उधर, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी और इसके बाद एसडीएम अमित कुमार भारतीय पालिका पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की, लेकिन कोई सुलह नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने कहा ईओ के तबादले से पहले धरना समाप्त नहीं होगा। वहीं स्वायत्त शासन संगठन के महामंत्री निरंजन शर्मा और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि विधायक संगीत सोम और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। ईओ के स्थानांतण होने से पहले कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

नहीं माने तो होगी कार्रवाई
कर्मचारियों ने हड़ताल से पहले कोई नोटिस नहीं दिया, नोटिस तैयार करा लिए है, स्थायी कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। यदि वे काम नहीं आते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -अमिता वरुण, पालिका ईओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

बात नहीं मानने पर होगी शिकायत
कर्मचारियों ने ईओ के व्यवहार की शिकायत की है। ईओ से भी बात की जाएगी। यदि व्यवहार में सुधार नहीं होता है तो शासन को अवगत कराया जाएगा। पालिका कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। -संगीत सोम, विधायक सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed