फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman who went with her nephew pleaded for protection

भांजे के साथ गई महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 22 Apr 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The woman who went with her nephew pleaded for protection
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक कस्बा से रिश्ते के भांजे के साथ गई दो बच्चों की मां रविवार को थाने पहुंची और पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस को भांजे के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।
विज्ञापन

विगत दिनों कस्बा निवासी दो बच्चों की मां पति व बच्चाें को छोड़कर गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी युवक के साथ चली गई। उक्त युवक रिश्ते में महिला का भांजा लगता है। परिजनों ने कई दिनों तक महिला की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला के पति ने तहरीर में बताया था कि मोदीनगर के विजय नगर निवासी 18 वर्षीय भांजे का उसके घर पर आना-जाना था। इसके चलते उसकी 28 वर्षीय पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। उक्त युवक उसकी 28 वर्षीय पत्नी को लेकर भाग गया। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी थी, लेकिन दोनाें का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार देर रात महिला थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed