फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman who came to her aunt's house committed suicide by hanging herself.

बुआ के घर आई महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The woman who came to her aunt's house committed suicide by hanging herself.
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में बुआ के घर आई आंचल (25) ने बुधवार शाम करीब पांच बजे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि आंचल का अपने पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह ससुराल नहीं जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परतापुर थाना पुलिस के अनुसार, आंचल भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर की रहने वाली थी। तीन साल पहले उसकी शादी बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव भगोट निवासी अभय के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव के कारण वह काफी समय से अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। वह मायके में ही रह रही थी। करीब 15 दिन पहले बुआ के घर गांव घाट आई थी। उसके फूफेरे भाई मोहित ने बुधवार शाम को परतापुर थाने पहुंच कर आंचल के आत्महत्या करने की सूचना दी। बताया कि परिजन एक शोकसभा में गए थे। बुधवार शाम पांच बजे घर पर दो बच्चे थे। आंचल ने तभी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर महिला के परिजन भी आ गए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed