{"_id":"198ee73b4f2ac480045fb201f4a8cd9f","slug":"the-woman-went-to-her-husband-s-death-suffering-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के सदमे में चली गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के सदमे में चली गई महिला की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की सांसों की डोर अचानक क्या टूटी, सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को जैननगर में हुआ। घर में एक के बाद एक दो मौतों से कोहराम मच गया।
थाना रेलवे रोड स्थित जैन नगर निवासी देवेंद्र जैन (75) की मंगलवार सुबह अचानक तबियत खराब हुई और उनकी मौत हो गई। सुबह चाय देने जब परिजन उनके बिस्तर पर गए, तो उनकी मौत हो चुकी थी। पति की अचानक मौत से पत्नी मधु सदमे में आ गईं। मधु सुधबुध खो बैठीं और उनकी तबियत बिगड़ गई।
कुछ ही देर में मधु ने भी दम तोड़ दिया। अचानक माता-पिता का साया सिर से उठने पर बेटे विक्रांत जैन समेत पूरा परिवार बेहद दुखी था। विक्रांत जैन ने बताया कि उनके माता-पिता में बेहद प्यार था। दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे। डिब्बा और बैग बनाने का काम करने वाले विक्रांत ने शाम को गमजदा माहौल में माता-पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। रात तक घर पर लोगों का आना-जाना लगा था।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे रोड इंस्पेक्टर जनक सिंह पुंडीर ने बताया कि दंपति की सामान्य मौत हुई है। बेटे विक्रांत ने लिखित में दिया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।