फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman died in Bagpat district hospital and ruckus

जिला अस्पताल में महिला की मौत, जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया ये गंभीर रूप आरोप

Wed, 01 May 2019 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
The woman died in Bagpat district hospital and ruckus
विलाप करते परिजन और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। तीन दिन पहले महिला के नवजात शिशु की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए।

विज्ञापन


निवाड़ा गांव निवासी मोमिन ने बताया कि जिला अस्पताल में 28 अप्रैल को पत्नी मोहसिना (25) ने बेटे को जन्म दिया। नवजात शिशु की कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई। मंगलवार को अस्पताल से प्रसूता को छुट्टी मिल गई। परिजन उसे घर लेकर चले गए। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका इलाज नहीं किया। एक घंटे तक चिकित्सक उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। इलाज नहीं मिलने के कारण मोहसिना की मौत हो गई। चिकित्सकों ने अपने ऊपर से मामला टालने के लिए मृतक महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सकों की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार बताया। हंगामा को देखकर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं सीओ सिटी ओमपाल सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों को समझा कर शांत किया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए। सीओ ने बताया कि यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक विजय प्रकाश ने बताया कि महिला को ब्रेन में टीबी थी। एक माह से उसका इलाज चल रहा था। महिला का तुरंत इलाज किया गया। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वह निराधार है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed