{"_id":"5cc98d62bdec2207863a9e3d","slug":"the-woman-died-in-bagpat-district-hospital-and-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला की मौत, जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया ये गंभीर रूप आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में महिला की मौत, जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया ये गंभीर रूप आरोप
Wed, 01 May 2019 06:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 May 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। तीन दिन पहले महिला के नवजात शिशु की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
निवाड़ा गांव निवासी मोमिन ने बताया कि जिला अस्पताल में 28 अप्रैल को पत्नी मोहसिना (25) ने बेटे को जन्म दिया। नवजात शिशु की कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई। मंगलवार को अस्पताल से प्रसूता को छुट्टी मिल गई। परिजन उसे घर लेकर चले गए। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सकों ने उसका इलाज नहीं किया। एक घंटे तक चिकित्सक उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। इलाज नहीं मिलने के कारण मोहसिना की मौत हो गई। चिकित्सकों ने अपने ऊपर से मामला टालने के लिए मृतक महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सकों की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार बताया। हंगामा को देखकर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं सीओ सिटी ओमपाल सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों को समझा कर शांत किया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए। सीओ ने बताया कि यदि कोई तहरीर लेकर आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक विजय प्रकाश ने बताया कि महिला को ब्रेन में टीबी थी। एक माह से उसका इलाज चल रहा था। महिला का तुरंत इलाज किया गया। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वह निराधार है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/