{"_id":"698b98c7f3a471e47308c351","slug":"the-woman-appeared-in-front-of-the-camera-and-said-she-was-buddhist-not-hindu-and-would-marry-sahil-meerut-news-c-72-1-mct1010-148632-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैमरे के सामने आई युवती, बोली हिंदू नहीं बौद्ध धर्म से हूं, साहिल से शादी करके रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैमरे के सामने आई युवती, बोली हिंदू नहीं बौद्ध धर्म से हूं, साहिल से शादी करके रहूंगी
विज्ञापन
मेरठ। समुदाय विशेष के मंगेतर के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मंगलवार को कैमरे के सामने आई गंगानगर की युवती ने दावा किया कि वह हिंदू नहीं बौद्ध धर्म को मानती है। मेरी मां की सहमति है,इसलिए वह इस शादी को करके रहेगी। उसने अपने चाचा पर आरोप लगाया कि पुराना विवाद होने की वजह से वह हिंदूवादी नेताओं को आगे कर मामले को तूल दे रहे हैं।
लिसाड़ी गेट निवासी समुदाय विशेष के युवक के साथ युवती की शादी मवाना रोड स्थित एक मंडप में 13 फरवरी को होनी है। युवती के चाचा की तहरीर पर मंगेतर शाहवेज राना उर्फ साहिल के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में युवती के चाचा और सचिन सिरोही मंगलवार को भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गंगानगर थाने पहुंचे। युवती के चाचा ने थाना प्रभारी अनूप सिंह के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। साथ ही मंगेतर साहिल उर्फ शहवाज राणा निवासी तारापुरी की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही का कहना था कि इस मामले में धर्मांतरण के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जानी चाहिए। सचिन के मुताबिक युवती को प्रेम जाल में फंसाने में जिन लोगों ने मदद की, उन्हें चिह्नित करने के साथ ही आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने वालों की जांच होनी चाहिए।
13 फरवरी को होनी है शादी
मंगलवार को युवती के घर आवाजाही रही। कई लोगों ने उनसे मुलाकात की। वहीं, मंडप मालिक सतीश इस मामले में बचते नजर आए। सीओ सुधीर सिंह के मुताबिक घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि जिस तरह सगाई कैंसिल कराई है, उसी प्रकार शादी और वलीमा भी नहीं होने दिया जाएगा। भविष्य में कोई और युवती इस तरह का कदम न उठाए इसलिए आवाज बुलंद की जा रही है।
-- -- --
युवती बोली-मुझे और मेरी मां को कुछ हुआ तो हिंदू संगठन के लोग होंगे जिम्मेदार
मेरठ। युवती ने बताया कि यदि उसकी मां और उसे कुछ होता है तो शादी का विरोध करने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे। युवती ने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म के अनुसार होगी। मंडप स्वामी और उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। युवती ने इस मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी पत्र भेजकर की है। उन्होंने यह भी कहा कि देश संविधान से चलता है न कि किसी हिंदू सगठन से चलेगा। वह अपने परिवार की मर्जी से शादी कर रही है।