फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman also blamed the hospital management for the death of her husband

महिला ने भी अस्पताल प्रबंधन को ठहराया पति की मौत का जिम्मेदार

Thu, 20 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
The woman also blamed the hospital management for the death of her husband
महिला ने भी अस्पताल प्रबंधन को ठहराया पति की मौत का जिम्मेदार
विज्ञापन

मेरठ। न्यूटिमा अस्पताल में दो मई को ऑक्सीजन की कमी से हुई कई मरीजों की मौत का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। मामले में एक और परिवार ने अब शासन से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता एक महिला है, जिसने अस्पताल के कुप्रबंधन को अपने पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

न्यूटिमा में हुई मरीजों की मौत के मामले में पहली शिकायत भोला रोड निवासी नरेश ने की थी। पुलिस इस शिकायत के आधार पर जांच कर अस्पताल को क्लीन चिट दे चुकी है। हालांकि नरेश ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। अब इस मामले में मोदीनगर गाजियाबाद निवासी अर्चना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। महिला ने बताया कि अस्पताल के कुप्रबंधन के कारण उनके पति अवनीश की मौत हुई। उसके बाद बेटे के वियोग में उनके ससुर ने भी दम तोड़ दिया। अर्चना ने बताया कि जिस दिन उनके पति की मौत हुई, उस दिन वह दोपहर तक ठीक थे। अचानक शाम को आधे घंटे में ऐसा क्या हुआ कि उनके पति ने दम तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने के कारण वहां भर्ती मरीजों ने दम तोड़ा है। जब तक आरोपी कार्रवाई की जद में नहीं आते, तब तक वह शांत नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed