फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather was pleasant due to cold winds

ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The weather was pleasant due to cold winds
मोदीपुरम (मेरठ)। शनिवार रात व रविवार सुबह बूंदाबांदी से दिनभर मौसम सुहाना रहा। हवा में ठंडक रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने अभी बारिश के आसार जताए हैं। इससे बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में लगातार दो दिन बारिश से बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि रविवार को हल्की बारिश के बाद चटख धूप रही। इसके बावजूद दिनभर मौसम सुहाना रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 60 फीसदी दर्ज की गई। हवा छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। बारिश 6.5 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 47 रहा। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मानसूूनी बारिश से तापमान में गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिली है। अभी बारिश के आसार बने हुए है। बारिश किसानों के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed