फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather became pleasant in the district, 165 mm rainfall was recorded

Meerut News: जिले में सुहावना हुआ मौसम, 165 एमएम दर्ज हुई वर्षा

Thu, 04 Jul 2024 04:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 04 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant in the district, 165 mm rainfall was recorded
बिजनौर। जिले में रुक-रुककर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को जिले में 165 एमएम बारिश दर्ज हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं कई जगह जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद तेज बारिश हुई। सुबह तक रुक-रुककर बारिश पड़ती रही। दिनभर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इसके बाद बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे झमाझम बारिश हुई। राहगीर बारिश में भीगते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे। वाहनों के पहिए थम गए। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। एक दिन में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में तेजी से शुरू हुई धान की रोपाई
वैसे तो जनपद में कई बार बारिश हो चुकी है, लेकिन जनपद भर में अच्छी बारिश बुधवार तड़के हुई। बारिश से फसलों के कंठ तर हो गए। साथ ही अच्छी बारिश होने से जनपद में धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई। बारिश के अभाव में धान की रोपाई थम सी गई थी। धान रोपाई के लिए तैयार पौधे भी गर्मी से कमजोर पड़ रहे थे। करीब 51 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है। ऐसी एक दो बारिश होने पर धान की रोपाई पूरी हो जाएगी। किसान तेजबहादुर सिंह, शीशपाल सिंह का कहना है कि बारिश नहीं होने से धान रोपाई रोक रखी थी। क्योंकि गन्ना फसल की सिंचाई करनी पड़ रही थी।
- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 जून- 30- 22.2
28 जून- 31- 23.2
29 जून- 33.4- 23.8
30 जून- 34.6- 23.7
01 जुलाई- 35- 26
02 जुलाई- 35- 26.4
03 जुलाई- 29.8- 24.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
----
जिले में कई जगह हुआ जलभराव
जिले में झमाझम बारिश होने से कई जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई नहीं होने की वजह से कस्बों में जलभराव की समस्या नजर आई। धामपुर, स्योहारा, नजीबाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव हुआ।

- किसानों के लिए लाभकारी बारिश
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बारिश सभी फसलों के लिए अच्छी है। बारिश अच्छी होने से जनपद में किसानों ने धान रोपाई तेज कर दी है। धान रोपाई ज्यादा होगी और गन्ना आदि फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed