फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The water level of the Ganga has reached 2 lakh cusecs.

Meerut News: गंगा का जल स्तर 2 लाख क्यूसेक पर पहुंचा

Fri, 31 Jul 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganga has reached 2 lakh cusecs.
गंगा के जलस्तर को देखने के लिए पहुंचे ग्रामीण स्रोत संवाद
- तटबंध की निगरानी में लगा सिंचाई विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर लगातार दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। बिजनौर बैराज से 1.70 लाख क्यूसेक से पानी बढ़कर शाम 7:00 बजे तक करीब 2 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। जिससे हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में गंगा का पानी खेतों तक पहुंचने लगा है। तटबंधों के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

बुधवार से शुरू हुई जलस्तर बढ़ने की रफ्तार लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को 220 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर गंगा की तेज धारा में क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। शासन और प्रशासन के अधिकारियों ने तटबंधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया, जबकि सिंचाई विभाग की टीमें पूरे दिन संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करती रहीं।
विज्ञापन


बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम दास ने बताया कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। खादर क्षेत्र के रठौरा खुर्द, हरिपुर, दबखेड़ी, सिरजोपुर सहित कई गांवों के ग्रामीण भी तटबंधों पर पहुंचकर गंगा की स्थिति का जायजा लेते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों के खेतों में अधिक पानी भर गया है और फसलों को नुकसान होने लगा है। बारिश के पानी से जंगल पहले ही पूरी तरह भरे हुए हैं किसानों को पशुओं के लिए चारा जुटाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। तटबंध की क्षमता से अभी बहुत कम पानी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



इन गांव के जंगलों में भरा पानी

खादर क्षेत्र में बारिश और गंगा से बाहर निकल कर गांव दूधली, बस्तोरा नारंग, भीकुंड, हादीपुर गावड़ी, किशनपुर आदि के जंगल में पानी भर गया है।

गंगा के जलस्तर को देखने के लिए पहुंचे ग्रामीण स्रोत संवाद

गंगा के जलस्तर को देखने के लिए पहुंचे ग्रामीण स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed