फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The walls of the drain started crumbling before it was built.

Meerut News: बनने से पहले उखड़ने लगी नाले की दीवारें

Fri, 13 Feb 2026 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 13 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
The walls of the drain started crumbling before it was built.
सभासदों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का लगाया आरोप, जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला रोड पर चल रहे नाला निर्माण को लेकर प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। सभासदों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से हो रहे निर्माण में ठेकेदार ने साठगांठ कर ढलाव और निर्माण सामग्री में अनियमितता की है।
सभासद आशीष त्यागी, राहुल पाल और शानू जैन का कहना है कि नाले की दीवारें बनने से पहले ही उखड़ने लगी हैं। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उनका दावा है कि इस तरह की गड़बड़ी के कारण भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। नगर पालिका ने शिकायत के बाद तत्काल संज्ञान लिया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया और जेई को मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण सही ढंग से पूरा किया जाए, ताकि वर्षा में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed