{"_id":"6919c405bee002d9560f4186","slug":"the-wall-of-the-house-collapsed-due-to-construction-work-causing-uproar-meerut-news-c-72-1-mct1010-143999-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निर्माण कार्य के चलते घर की दीवार गिरी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निर्माण कार्य के चलते घर की दीवार गिरी, हंगामा
Sun, 16 Nov 2025 06:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
सीएम ग्रीड योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान डीआईजी आवास के पास खुदाई के दौरान गिरी दीवार को द
डीआईजी कार्यालय के सामने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहा निर्माण कार्य
- नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीआईजी कार्यालय के सामने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के चलते एक घर की दीवार और गेट टूट गया। इससे नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। आरोप लगाया कि कार्य करने वालों के पास इंजीनियरिंग का डिप्लोमा भी नहीं है। नगर निगम की टीम ने दीवार और गेट ठीक कराने का आश्वासन दिया। पानी की पाइप लाइन भी फटने के चलते पानी की सप्लाई भी नहीं आ रही।
सिविल लाइन में डीआईजी कार्यालय के सामने रेडीमेड गारमेंट्स का काम करने वाले जय किशन का आवास है। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य चल रहा है। शनिवार रात आठ बजे दीवार और गेट टूटकर गिर गया। उन्होंने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों से कॉल कर शिकायत की। जिसके बाद नगर निगम की टीम सुबह उनके घर पर पहुंची और आश्वासन दिया कि उनकी दीवार और गेट को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। भाजपा पार्षद अनुराधा गुलाटी के देवर भाजपा नेता रचित गुलाटी भी पहुंचे और उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों से दीवार ठीक कराने की बात कही। इस दौरान सिविल लाइन पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी की। उनका कहना था कि वन विभाग से शिकायत करने के बाद भी वन विभाग की टीम ने आकर जानकारी नहीं की है। ऐसे में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।