{"_id":"6a6cd393dff72f04b10e5c91","slug":"the-wall-of-a-12-foot-deep-drain-along-the-main-road-collapsed-meerut-news-c-72-1-mct1012-157114-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुख्य मार्ग के किनारे 12 फीट गहरे नाले की दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुख्य मार्ग के किनारे 12 फीट गहरे नाले की दीवार गिरी
विज्ञापन
-गंगानगर में शनि मंदिर-सीएनजी पंप रोड पर हुई घटना, यहां से गुजरते हैं हजारों स्कूली बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। गंगानगर में डिवाइडर-इनर रिंग रोड को जोड़ने वाले मार्ग के किनारे 12 फीट गहरे नाले की दीवार ढह गई है। इसी मार्ग से रोजाना हजारों स्कूली बच्चे व अन्य राहगीर भी गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम के अफसरों को इस बारे में शिकायत की जा चुकी है।
यह सड़क बी और सी-ब्लॉक के बीच से जाती है। करीब 200 मीटर तक नाले की दीवार कई स्थानों से ढह गई है। लोगों का कहना है कि तेज बारिश में सड़क भी टूटकर नाले में गिर सकती है। बी- ब्लॉक निवासी आशीष मलिक ने बताया कि कई सालों से नाले की यही स्थिति बनी है। गहराई ज्यादा होने के चलते बड़ा हादसा कब हो जाए, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।
सी-ब्लॉक निवासी ओमवीर सिंह के मुताबिक स्थानीय पार्षद से कई बार लिखित रूप में समस्या से अवगत करा चुके हैं मगर नाले की मरम्मत नहीं की जा सकी। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि सीएनजी पंप के ठीक बराबर में गंगानगर के लिए रोड है। सिंगल सड़क को डिवाइडर लगाकर आने-जाने के लिए बनाया है। एक साइड में अवैध रूप से बाइक मैकेनिक, सैलून, कन्फेक्शनरी आदि के खोखे रखे हुए है। अतिक्रमण के चलते कार या बड़ा वाहन एक बार में नहीं मुड़ पाता है। नगर निगम को यहां अतिक्रमण भी हटाना चाहिए।
विज्ञापन
इन स्कूलों से आते हैं बच्चे
इस मार्ग पर आधारशिला स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहित अन्य संस्थाओं के बच्चे बसों, बाइकों और साइकिलों से जाते हैं। कई बार मवाना रोड जाम होने पर पूरा ट्रैफिक यहीं से गुजरता है। लोगों के मुताबिक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय सड़क और नाले में अंतर हो पाना मुश्किल हो जाता है।
ये बोलीं पार्षद
गंगानगर पार्षद दीपिका शर्मा का कहना है कि लोगों की शिकायत कई साल से मिल रही हैं। काफी हिस्सा पहले से टूटा था, वहीं, बाकी का अब बारिश में बह गया। लोगों की शिकायत नगर निगम में अधिकारियों के सामने यह समस्या रखी। एक बार फिर से मामले को नगर आयुक्त और महापौर के सामने रखा जाएगा।
-- -- -- -- -- -