फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wait is over... Today, Meerut's speed will get a new track with Rapid and Metro.

Meerut News: इंतजार खत्म... आज रैपिड और मेट्रो से मेरठ की रफ्तार को मिलेगा नया ट्रैक

Sun, 22 Feb 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The wait is over... Today, Meerut's speed will get a new track with Rapid and Metro.
मेरठ..कंवलजीत..प्रधानमंत्री के आगमन पर सजाये गए मेट्रो स्टेशन=====शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन....
मेरठ। सात साल का लंबा इंतजार रविवार को समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही मेरठ की रफ्तार को नया ट्रैक मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक के 82 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर को जनता को समर्पित करने आ रहे हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री 55 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर चुके हैं। अब शेष बचे कॉरिडोर पर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के 5 किमी खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन की सौगात जनता को मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त भी प्रधानमंत्री मेरठ को विकास की कई अन्य योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन



मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सभी स्टेशनों को भव्य रूप से सजाया गया है। शताब्दीनगर और मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ठहराव प्रस्तावित है वहां विशेष रूप से फूलों, विद्युत झालरों, भगवा रंग के फ्लेक्स और भाजपा के झंडों से सजावट की गई है।
विज्ञापन




मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम



जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनसे पूर्व सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकॉप्टर से शताब्दी नगर स्टेशन के पास मोहकमपुर स्थित हेलिपैड पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 11:30 बजे इसी हेलिपैड पर लैंड करेगा जहां मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात दोनों नेता मेट्रो रेल में मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग द्वारा दोपहर 1 बजे मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। लगभग एक घंटे सभा स्थल पर रहने के बाद, दोपहर 2:10 बजे प्रधानमंत्री मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।



सुरक्षा और यातायात व्यवस्था



प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। मेट्रो और रैपिड सेवा शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा समय काफी कम हो जाएगा, जिसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।



आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी



23 फरवरी से मिलेगी जनता को सवारी: मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो और नमो भारत का उद्घाटन आज होगा लेकिन आम जनता के लिए सेवा संभवतः 23 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि शनिवार देर रात तक एनसीआरटीसी अधिकारियों ने इस पर स्पष्ट स्थिति साफ नहीं की है।



मेरठ साउथ स्टेशन रहेगा बंद : वीआईपी सुरक्षा के कारण आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेरठ साउथ से मोदीनगर के बीच नमो भारत का संचालन बंद रहेगा। मेरठ साउथ स्टेशन की पार्किंग पहले ही 21 व 22 फरवरी के लिए बंद कर दी गई है।



सीसीटीवी से निगरानी: मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। एसपीजी, एटीएस, केंद्रीय व राज्य खुफिया एजेंसियों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस तैनात है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।



पेट्रोल पंप रहेंगे बंद: शताब्दीनगर से मोहिउद्दीनपुर के बीच गेल गैस के सीएनजी स्टेशन और मोहिउद्दीनपुर से परतापुर के बीच सभी पेट्रोल पंप शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।



विशाल मंच और भव्य पंडाल



मोहिउद्दीनपुर में 64 फीट लंबा, 32 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा भव्य मंच तैयार किया गया है। यहां प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 7 लाख वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में फैले पंडाल में एक लाख कुर्सियां लगाई गई हैं। मुख्य पंडाल के दोनों ओर विशाल जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।




एलईडी और प्रवेश व्यवस्था



जनसभा में मौजूद हर व्यक्ति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देख व सुन सके इसके लिए 25 विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। प्रवेश के लिए तीन अलग मार्ग बनाए गए हैं। वीआईपी प्रवेश मंच के पीछे से होगा जबकि आम जनता के लिए मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के सामने गेझा मार्ग और भूडबराल से छज्जुपुर मार्ग निर्धारित किया गया है। इन मार्गों पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed