सीसीएसयू: इंतजार खत्म... कल से तीन पालियों में होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, पढ़िए पूरा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी और पीजी के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का पांच माह का लंबा इंतजार मंगलवार (एक सितंबर) को खत्म हो जाएगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में तीन पालियों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में 210 सेंटर बनाए गए हैं। सभी सेंटरों पर परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। सेंटरों को सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनर रखने को कहा गया है। छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर आएं और सैनिटाइजर भी साथ लाएं। सभी सेंटरों को सोमवार को ही बीएड प्रवेश परीक्षा की तरह सिटिंग प्लान तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं, बीएड का नया परीक्षा कार्यक्रम विवि आज जारी करेगा।
परीक्षा में एक लाख 12 हजार 854 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सेमेस्टर में प्रोफेशनल की परीक्षाएं चार सितंबर, सेमेस्टर में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं आठ सितंबर से शुरू होंगी। इनमें 35983 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि विवि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वार्षिक प्रणाली में जिन छात्रों के सेंटर नहीं बदले गए हैं, उनके पुराने एडमिट कार्ड भी मान्य होंगे। जिनके सेंटर बदले गए हैं, वह नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना मास्क के छात्रों को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। बीएड की तरह ही जिन छात्र-छात्राओं को फीवर होगा, उनको अलग कमरों में बिठाया जाएगा। छात्रों के बीच एक कुर्सी का गैप रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सभी सेंटरों पर बताया दिया गया है। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।
आज से सेमेस्टर के एडमिट कार्ड होंगे डाउनलोड
चार सितंबर से होने वाली सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड सोमवार से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। बीएड का नया परीक्षा कार्यक्रम भी सोमवार को जारी होगा। बीएड में 30 हजार छात्र-छात्राएं हैं।
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
ये है परीक्षा का समय
पहली पाली - सुबह 08 से 10
दूसरी पाली - 11.30 से 1.30
तीसरी पाली - 2.30 से 4.30
छात्रों के साथ सेेंटरों की भी परीक्षा
कोरोना महामारी के दौरान हो रही परीक्षा में इस बार सेंटरों की भी बड़ी परीक्षा है। सबसे ज्यादा जोर सोशल डिस्टेसिंग को लेकर है। बीएड प्रवेश परीक्षा जहां सिर्फ एक दिन थी, वहीं ये परीक्षाएं एक महीने पांच दिन तक चलेंगी। ऐसे में सेंटरों को सैनिटाइजेशन आदि सही ढंग से कराना होगा। जो सेंटर नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। विवि प्रशासन इसको लेकर वित्तीय सहायता देने के लिए भी कह चुका है। जिन छात्रों को बुखार होगा, उनके बारे में विवि को भी हर सेंटर को सूचना देनी होगी। नकल रोकने को निगरानी के लिए पुराने सचल दस्ते को लगाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/