{"_id":"6a64d7c3a23a69d606026da3","slug":"the-voice-of-akhand-bharat-will-resonate-at-subharti-it-will-be-a-grand-celebration-for-students-from-across-the-state-meerut-news-c-72-1-mct1014-156781-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुभारती में गूंजेगा अखंड भारत का स्वर...प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए होगा महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुभारती में गूंजेगा अखंड भारत का स्वर...प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए होगा महापर्व
विज्ञापन
- 21 अक्तूबर को निकेलेगी ऐतिहासिक रैली, 24 को होगा भव्य सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्तूबर को अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व मनाया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस की स्मृति में यह आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है।
प्रथम चरण में सभी संस्थान निबंध लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की सूची 15 सितंबर तक आयोजक भेजेंगे। इसके बाद 10 अक्तूबर को सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में अंतिम चरण का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
महापर्व के तहत 21 अक्तूबर को शहर में भव्य एवं आकर्षक झांकी रैली निकाली जाएगी। वहीं, 24 अक्तूबर को सुभारती विवि के मांगल्या कन्वेंशन सेंटर एवं ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता प्रतिभागियों एवं सहभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 30 जुलाई को सुबह 11 बजे द मार्स रिसॉर्ट में मेरठ के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम : डॉ. अतुल कृष्ण
सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी (सेना मेडल, सेवानिवृत्त) ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष सरल मधुर ने सभी संस्थानों से महापर्व मेें भागीदारी का आह्वान किया है।