फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The visor of the shop collapsed due to rain, the death of a plumber

दुकान का छज्जा गिरने से प्लम्बर की दर्दनाक मौत

Mon, 01 Aug 2022 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
The visor of the shop collapsed due to rain, the death of a plumber
बारिश से दुकान का छज्जा गिरा, प्लंबर की मौत
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला खाकरोबान में बारिश से एक दुकान का छज्जा गिर गया। उसके नीचे दबकर एक साइकिल सवार प्लंबर की मौत हो गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
मोहल्ला हरलालपुर निवासी मोबीन (65) पुत्र बंदा प्लंबर का काम करता था। रविवार शाम करीब चार बजे मोहल्ला खाकरोबान में एक टेलर की दुकान पर बैठा बात कर रहा था। कुछ देर बात वह वहां से चल दिया। हालांकि टेलर ने बारिश के चलते उसे रुकने के लिए कहा। मोबीन जैसे ही बाहर निकला, दुकान का छज्जा उसके ऊपर गिर गया। घटना से वहां भगदड़ मच गई। बाद में मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

छज्जा गिरने से मोबीन का सिर धड़ से अलग हो गया था। करीब आधे घंटे बाद मलबे से शव निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा किया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव, कामकाज ठप
सरधना। बारिश के चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़कों पर पानी भरा है। शनिवार पूरी रात रिमझिम बारिश होती रही। रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। बारिश के कारण तहसील, ब्लाक कार्यालयों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। विभिन्न चौराहों पर बड़ी संख्या में मजदूर काम के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। बिजली लाइनों में फाल्ट से कई कॉलोनियों की बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दिनभर लाइनों के फाल्ट ढूंढकर बिजली सूचारू करने में लगे रहे।दो दिन से हो रही बारिश से गलियों से सड़कों तक पानी भर गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत गुजरान गेट, अशोक की लाट, तहसील रोड, गोमती नगर, कालंद चुंगी, मोहल्ला शेखान, कुम्हारान, भाटवाड़ा क्षेत्र में हुई। संवाद
खरखौदा में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त
खरखौदा। नगर पंचायत नालों की सफाई, तालाब के सौंदर्यीकरण समेत विकास कार्यों पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन कस्बे में जलनिकासी समस्या का आज तक निस्तारण नहीं हो सका। जरा सी बारिश में मोहल्लों से लेकर बाजारों तक लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है।

शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का काम चल रहा है। हालांकि कस्बे में कई तालाबों पर अतिक्रमण है। घरों से निकलने वाले पानी के कारण तालाब ओवरफ्लो हो रहे हैं। नगर पंचायत बरसात से पहले प्रतिवर्ष तालाबों व नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। इसके बाद भी कस्बे में पिछले 20 वर्षों से पानी की निकासी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। थोड़ी बरसात होते ही नीची बस्तियों व बाजार में पानी भर जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed