{"_id":"639896f05f5ad70063294218","slug":"the-villagers-have-beaten-up-from-policemen-during-arresting-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया, कोर्ट से जारी हुए थे गैर जमानती वारंट, अब तीन को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया, कोर्ट से जारी हुए थे गैर जमानती वारंट, अब तीन को भेजा जेल
Tue, 13 Dec 2022 08:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Dec 2022 08:45 PM IST
सार
Baghpat News : पुलिस से हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। बताया गया कि कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, जिसके लिए पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद में रमाला के किरठल गांव में थाना पुलिस व जीआरपी फतेहपुर की टीम के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। जिसमें रमाला थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
फतेहपुर जीआरपी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में किरठल निवासी आशीष के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। वहीं मंगलवार को आरोपी आशीष को गिरफ्तार करने के लिए जीआरपी के एसआई अरविंद कुमार रमाला थाना पुलिस के साथ किरठल गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आशीष के पिता धनपाल व दो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और उनसे हाथापाई कर आरोपी आशीष को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आशीष को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष को छुड़ाने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी धनपाल व दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात
आशीष व उसके पिता के खिलाफ दर्ज है धोखाधड़ी का मुकदमा
थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि किरठल गांव निवासी आशीष के खिलाफ बड़ौत कोतवाली व फतेहपुर जीआरपी थाने में धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हैं। फतेहपुर जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे में धनपाल भी आरोपी है। जिसमें नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें