{"_id":"6903d50b258247b7a20679d8","slug":"the-victim-was-duped-of-rs-18-lakh-by-luring-him-with-the-promise-of-doubling-his-money-on-investment-in-the-company-meerut-news-c-72-1-mct1011-143030-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंपनी में निवेश पर रुपये दोगुने का लालच देकर पीड़ित से 18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंपनी में निवेश पर रुपये दोगुने का लालच देकर पीड़ित से 18 लाख की ठगी
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाने पर बुधवार को पीड़ित बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ 18 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने गिरोह बनाकर पीड़ित के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कंपनी में निवेश करने पर 90 दिन में राशि दोगुना करने का लालच दिया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रोहटा रोड स्थित संगम विहार निवासी बाबूराम ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मुलाकात साल-2024 मार्च में शामली के अशोक कुमार से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि अशोक ने 10 जून 2025 को उनकी मुलाकात अपने दोस्तों से कराई। उनके दोस्त शक्ति सिंह निवासी ब्रह्मपुरी, मनजीत निवासी खानपुर बुलंदशहर, डॉ. विक्की निवासी शामली, अमित चौहान निवासी मवाना, निशांत चौहान व प्रिंस त्यागी से कराई थी। आरोपियों ने पीड़ित को 90 दिन में पैसे दोगुना करने की स्कीम बताई थी।
15 जून को आरोपियों को छह लाख रुपये नकद दिए थे। जबकि 17 जून को 50 हजार, 19 जून को 50 हजार, 20 जून को 50 हजार व 22 जून को 50 हजार रुपये ऑनलाइन दिए थे। पीड़ित ने अपने परिचित से भी आरोपियों को सात लाख रुपये दिलवाए थे। कुछ समय बाद पीड़ित ने आरोपियों से मुनाफे के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित को संदेह हुआ तो आरोपियों की कंपनी को सोशल मीडिया पर चेक किया। जहां उन्हें कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। इसके बाद पीड़ित को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ था। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि शक्ति सिंह व मंजीत ने सहारनपुर में भी लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की थी। इस प्रकरण में सहारनपुर की सदर बाजार पुलिस ने कुछ दिन पूर्व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया था। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -