फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim family said under pressure of RSS BJP the police are not arresting to accused

UP : पीड़ित परिजन बोले, RSS-BJP नेताओं के दबाव में पुलिस, स्निग्धा के हत्यारोपियों को नहीं कर रही गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2022 12:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Dec 2022 12:25 PM IST
सार

UP Crime : पीड़ित परिजनों का कहना है कि RSS-BJP के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि इसलिए ही पुलिस स्निग्धा के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

विज्ञापन
The victim family said under pressure of RSS BJP the police are not arresting to accused
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर के स्निग्धा हत्याकांड में ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने मंगलवार को एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मेरठ में गंगानगर के स्निग्धा हत्याकांड में ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने मंगलवार को एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो उच्चाधिकारियों के समक्ष यह मामला रखा जाएगा। उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक पहुंचने की बात कही।

विज्ञापन


गंगानगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी विपिन कुमार मल्होत्रा की बेटी स्निग्धा की शादी 13 दिसंबर 2021 को कोणार्क कॉलोनी निवासी उदित आर्य से हुई थी। विपिन का आरोप था कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष 60 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा था। बेटी को प्रताड़ित किया गया। इसी वजह से 19 सितंबर को स्निग्धा ने न्यूटिमा अस्पताल में मृतक बेटी को जन्म दिया। एक माह बाद स्निग्धा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने पति उदित आर्य, सास मधु आर्य, देवर शुभम आर्य, ससुर राकेश आर्य समेत बुआ अनीता जैन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। विपिन ने कहा कि इतना समय गुजरने पर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। अब उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में विपिन, उनकी पत्नी वीनू और बेटी डॉ. संजना मल्होत्रा शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

अस्पताल के डॉक्टर पर मिलीभगत का आरोप
प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि होम्योपैथी दवा के नाम पर स्निग्धा को जहर दिया गया। इसके साथ ही न्यूटिमा अस्पताल के डॉक्टरों पर भी सवाल खड़े किए है। उनका आरोप है कि स्टाफ ने मृत बेटी बताई थी, जबकि डिस्चार्ज कार्ड में बेटा दिखाया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि फाइल में बेटी लिखा है, गलती से डिस्चार्ज कार्ड में बेटा लिखा गया था। पुलिस जांच के लिए आई थी। हमने स्वीकार किया है कि यह गलती हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed