फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The vehicle's tyre burst, it went out of control and hit the vehicle in front

वाहन का टायर फटा, अनियंत्रित हो आगे चल रहे वाहन में घुसा

Wed, 13 Aug 2025 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The vehicle's tyre burst, it went out of control and hit the vehicle in front
दौराला। हाईवे पर लोईया कट के सामने बुधवार दोपहर एक टाटा मैजिक का टायर फट गया। चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा और टाटा मैजिक आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। बुरी तरह फंसे चालक गांव समौली निवासी मनोज को राहगीरों ने निकाला और मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव समौली निवासी मनोज बुधवार को खतौली से टाटा मैजिक लेकर दौराला की ओर आ रहा था। लोईया कट के सामने पहुंचते ही अचानक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे के बाद आगे चल रहे वाहन का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इस दौरान वहां से गुजर रहे रुहासा गांव निवासी एडवोकेट कपिल जाटव ने चालक मनोज को गाड़ी में फंसा देखा तो अन्य राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed