फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the vaidek thinking are make nation perfect

मेरठ: तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का समापन, आहुतियों से दिया राष्ट्र उन्नति का संदेश

Thu, 24 Oct 2019 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
the vaidek thinking are make nation perfect
स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज उपदेश देते हुए - फोटो : अमर उजाला
जानीखुर्द। चौधरी ईलम सिंह एकेडमी सतवाई में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का बुधवार को पूर्णाहुति पर स्वाहा के उद्घोष के साथ समापन हो गया। यज्ञ के ब्रह्मा गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने उपदेश देते हुए कहा कि यज्ञ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। यज्ञ करने से पर्यावरण में व्याप्त विषैली गैसों का विनाश होकर जीवनीय वायु का संचार होता है।
विज्ञापन


वैदिक विचारधारा से मानव कल्याण और राष्ट्र उन्नत हो सकता है। इस दौरान मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने आत्मिक उन्नति के लिए वेद के अनुसार आचरण करने का आह्वान किय। सामवेद पारायण यज्ञ के आयोजक क्षेत्रिय विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि वेदों में शरीर, मन, बुद्धि व आत्मा को उत्तम बनाने के संस्कारों का ज्ञान दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने श्रद्धालुओं को दैनिक यज्ञ करने का संकल्प करवाया। इस दौरान सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक जितेंद्र सतवाई, विधायक हस्तिनापुर दिनेश खटीक, विधायक कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र भडाना, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, कपिल शर्मा, संचित भोला, अभिमन्यु सांगवान, पंकज चौहान, विजेंद्र प्रमुख, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed