फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The uncle of a young man who was on bail in a fight case was murdered by pelting bricks.

झगड़े के मामले में जमानत पर आए युवक के चाचा की ईंट बरसाकर हत्या

Sun, 31 Aug 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The uncle of a young man who was on bail in a fight case was murdered by pelting bricks.
कंकरखेड़ा के जवाहर नगर में हत्या के बाद पुलिस बल तैनात।
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इस दौरान सिर में ईंट लगने से सोनू (50) की मौत हो गई। हमले में उसका भतीजा अजय भी घायल हो गया। दोनों पक्षों में शुक्रवार रात भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने अजय और दूसरे पक्ष के एक युवक का शांति भंग में चालान किया था। पुलिस ने दो बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर संगीता व अजय पक्ष में विवाद हो गया था। संगीता ने अजय के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पहुंचकर अजय व दूसरे पक्ष के युवक का शांति भंग में चालान कर दिया था। शनिवार शाम अजय जमानत पर आ गया। अजय के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़ेे छह बजे वह अपने चाचा सोनू के साथ जा रहा था। आरोप है कि उन्हें देखकर संगीता और उसकी बहन अंजलि व जीजा सनी ने अजय व उसके चाचा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोनों ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। इसके बाद आरोपी अपने मकान की छत पर चढ़ गए। यहां से उन्होंने अजय व उसके चाचा सोनू पर ईंट बरसा दीं। पथराव में दोनों चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े। परिजनों ने घायलावस्था में सोनू और अजय को अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू की गंभीर हाथ देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी संगीता, अंजली और सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

परिजनों का रोकर बुरा हाल
सोनू मजदूरी करता था। वह पत्नी लक्ष्मी, बेटे करण व दिवाना और बेटी शीतल व छोटी के साथ रह रहा था। सोनू की हत्या के बाद पत्नी और चारों बच्चों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
---
दिन में एसएसपी कार्यालय पहुंचा था आरोपी पक्ष
शुक्रवार रात दोनों पक्षों में हुए झगड़े के बाद शनिवार को संगीता और उसकी बहनें एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं। उन्हाेंने अजय पक्ष पर मादक पदार्थों की तस्करी, विरोध करने पर जानलेवा हमले और थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

---
कड़ी कार्रवाई करती पुलिस तो नहीं होती घटना
जवाहर नगर में रहने वाले ज्यादातर परिवार अवैध शराब, गांजा व अन्य मादक पदार्थाें की तस्करी करते हैं। इसे लेकर आए दिन झगड़े होते रहते हैं। शुक्रवार को हुए झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर अपना पल्ला झाड़ लिया। पुलिस मामले में यदि कड़ी कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed