फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The ultimate goal of human life is the attainment of Moksha: Rajesh Sethi

मानव जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष प्राप्ति : राजेश सेठी

Sun, 26 Jul 2026 04:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
The ultimate goal of human life is the attainment of Moksha: Rajesh Sethi
- आर्य समाज थापर नगर में रविवारीय सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में रविवारीय सत्संग हुआ। इसमें अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि संसार का प्रत्येक व्यक्ति सुख चाहता है। जन्म से मृत्यु तक मनुष्य शिक्षा, परिवार, धन और ऐश्वर्य सहित जो भी लक्ष्य निर्धारित करता है, उनका मूल उद्देश्य सुख प्राप्त करना होता है। भौतिक संसाधनों की प्राप्ति के बाद भी मनुष्य पूर्ण रूप से सुखी नहीं हो पाता क्योंकि प्रत्येक भोग के साथ दुख भी जुड़ा रहता है।
उन्होंने कहा कि जन्म, मृत्यु, जरा और व्याधि जैसे दुख मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं। सांख्य दर्शन के प्रवर्तक महर्षि कपिल ने भी मानव जीवन का परम लक्ष्य आधिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुखों से मुक्ति प्राप्त करना बताया है। राजेश सेठी ने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति है। जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर ही मनुष्य परमात्मा के आनंद का अनुभव कर सकता है। उन्होंने कहा कि विवेक, वैराग्य, सत्संग, स्वाध्याय और सतकर्मों के माध्यम से ही मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ा जा सकता है। मोक्ष की अवस्था में इंद्री जन्य सुखों की कामना समाप्त हो जाती है और परमात्मा का आनंद ही परम शांति एवं सुख का स्रोत बनता है।
विज्ञापन

डॉ. हरेंद्र चौधरी ने कारगिल विजय दिवस के संदर्भ में कैप्टन मनोज कुमार पांडे तथा महावीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विदुला सोनी, धर्मवीर, कमलेश चांदना, प्रीति सेठी एवं सुभाष मल्होत्रा ने भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान सुनीता एवं मुकेश कन्नौजिया रहे। कार्यक्रम में करुणा सागर बाली, श्रेय बत्रा, सुमन आनंद, इंदिरा राजवंशी, कृष्ण कुमार वर्मा, राजीव सोनी, विदिशा जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed