फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the two thousend year old pottery found in hastinpur ulta teela

मेरठ के हस्तिनापुर में पांडव टीले से मिले दो हजार साल पुराने मृदभांड

Tue, 18 Aug 2020 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
the two thousend year old pottery found in hastinpur ulta teela
हस्तिनापुर के उल्टा खेड़ा टीले पर मिले प्राचीन बर्तन जिनके कुषाण काल का होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala
मेरठ के हस्तिनापुर स्थित उल्टा खेड़ा टीला से प्राचीन मृदभांड मिले हैं। दो दिनों से हो रही बारिश में मिट्टी कटाने के चलते नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष को यह तीन मृतभांड मिले हैं वहीं, प्राचीन दीवार के अवशेष भी देखे गए हैं। सभी प्राचीन बर्तनों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


महाभारत कालीन नगरी में स्थित पांडव टीले को वर्तमान में उल्टा खेड़ा नाम से भी जाना जाता है। नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती ने बताया कि लगातार बारिश से मिट्टी का कटान हो रहा है। जिसके चलते सोमवार को टीेले पर तीन पॉट (मृदभांड) भूमि के ऊपर पड़े मिले। वहीं, इनके पास प्राचीन दीवार के अवेशष भी मिले हैं।
विज्ञापन

 

बताया कि इन तीनों बर्तनों के मुंह को नीचे की ओर करके एक दीवार के सहारे रखा गया था। बताया कि कुछ कच्चे बर्तन भी मौके से मिले हैं। शायद यह रसोई का हिस्सा हो। बताया कि इन बर्तनों की तली नहीं है। वहीं, इसी स्थल से 20 मी. दक्षिण में जमीन में धसे हुए छह मिट्टी के कटोरे जैसी आकृति भी मिली हैं। जिनके मुंह की ओर रेत व चिकनी मिट्टी मिली। यह पूर्ण रूप से भट्टी में पके हुए हैं।

बताया कि यह सब महल की चार दीवारी के अंदर स्थित है। असि. प्रो. प्रियंक के मुताबिक सभी पॉट का व्यास 10-11 सेमी. और लंबाई 18 से 20 सेमी. की है। मिले तथ्यों के अनुसार यह कुषाण काल के प्रतीत होते है जो कि आज से लगभग 2000 साल प्राचीन है।

पहले स्थान से मिले पॉट कच्चे जबकि दूसरे स्थान के पके हुए हैं। बताया कि सभी मृतभांडों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के हस्तिनापुर में नियुक्त कर्मचारी अरविंद राणा के सुपुर्द कर दिए गया है। अरविंद राणा के मुताबिक पूरे मामले की जानकारी से विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed