फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The truth of Major Dhyanchand Nagar came to light as soon as it rained.

Meerut News: बारिश होते ही सामने आई मेजर ध्यानचंद नगर की सच्चाई

Sat, 24 Jan 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The truth of Major Dhyanchand Nagar came to light as soon as it rained.
बारिश में सामने आई ध्यानचंद नगर की स्थित, सड़कों पर जलभराव।
शहर में शुक्रवार को बारिश होते ही मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली की सच्चाई फिर से सामने आ गई। ए ब्लॉक, बी ब्लाॅक और सी ब्लॉक में जलभराव हो गया। टूटी सड़कों और खाली प्लाटों में जलभराव और गंदगी ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यहां सड़कों के निर्माण का इस्टीमेट तो तैयार हो गया है लेकिन निर्माण कार्य में समय लगने के आसार हैं।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र संगठन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद हमारी समस्याओं का बहुत हद तक समाधान हुआ है लेकिन जब तक सड़क निर्माण और अधूरे कार्य पूर्ण नहीं होंगे, तब तक लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में पहली बारिश में ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक और सी-ब्लॉक के बहुत से इलाके जलमग्न हो गए। कोषाध्यक्ष सुमित ग्रोवर ने कहा कि नगर निगम हमारी मेजर ध्यानचंद की मूर्ति स्थापना की मांग को अति शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले उद्यमी...
मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थापित कराएं
- नगर निगम मुख्य मार्ग पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा लगवाने में सहयोग करे। इसके साथ ही विकास कार्य में भी गति लाएं। - रविकांत, उद्यमी।
विकास कार्य के लिए एकजुट हैं उद्यमी
- इस क्षेत्र के सभी उद्यमी विकास कार्य कराने के लिए एकजुट हैं। हमारे क्षेत्र का संपूर्ण विकास होना चाहिए। खाली प्लाटों को पूरी तरह साफ किया जाए। - विशाल गर्ग, उद्यमी।

बिजली बंबा के खत्ते पर की जाए फेसिंग
- बिजली बंबा सुपरटेक के पास खत्ते में फेसिंग की जानी चाहिए। मेडा के वीसी ने इस बारे में निर्देश भी दिए थे। यह कार्य शीघ्र होना चाहिए। - अश्वनी महाजन, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed