फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Treta Yuga comes alive in the Ramlila, as emotional devotees chant Lord Ram's name on his birth.

Meerut News: रामलीला में जीवंत हुआ त्रेता युग, रामजन्म पर भावुक श्रद्धालुओं ने लगाए श्रीराम के जयकारे

Fri, 19 Sep 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
The Treta Yuga comes alive in the Ramlila, as emotional devotees chant Lord Ram's name on his birth.
सरधना। श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में राम लीला का मंचन करते कलाकार। आयोजक
राम जन्म से अहिल्या उद्धार तक रामलीला मंचन ने मोहा मन, सीता जन्म और ताड़का वध रहा मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

सरधना। श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार शाम धार्मिक भक्ति और सांस्कृतिक गौरव से सराबोर रही। मंच पर राम, सीता जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार जैसे पौराणिक प्रसंगों का भावनात्मक और भव्य मंचन किया गया। इसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।
श्रीराम तलैया मंदिर रामा मंडल के कलाकारों ने मंच पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को त्रेता युग की अनुभूति कराई। मंच पर राम जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई। पृष्ठभूमि में मधुर भजन गूंजने लगे और बालक राम के रूप में कलाकार के मंच पर आते ही दर्शकों की आंखें भर आईं। ताड़का वध का प्रसंग आया, जिसमें राम और लक्ष्मण की वीर मुद्रा और धनुष-बाण संचालन को देखकर दर्शक रोमांच से भर उठे। हर संवाद और युद्ध कौशल पर तालियों और जयघोषों की गूंज होती रही। मंच पर जैसे ही राम ने अपने चरणों से अहिल्या को मुक्ति दिलाई, पूरा प्रांगण जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। ताड़का वध ने सभी को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ सूर्यदेव त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि संस्कृति और संस्कारों की जीवंत पाठशाला भी है, जो समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजीव शर्मा, प्रमोद सक्सेना, श्रीनिवास गोस्वामी, ईश्वरचंद, मोहित ठाकुर, हिमांशु, अरुण चोपडा, महेंद्र सैनी, अनिल, सुनील कुमार, संयोजक शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, सुशील, प्रदीप मित्तल, पुलकित सैनी, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed