फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The train passed on the body, police scandal remained

शव पर ट्रेन गुजरती रहीं, पुलिस तमाशबीन बनी रही, लोगों ने किया बवाल

Wed, 29 Mar 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
The train passed on the body, police scandal remained
युवक ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान

रिटायर शिक्षक ने जिटौली फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव उठाने के बजाय पुलिस थाना विवाद में उलझी रही। करीब पौने घंटे तक शव के ऊपर से ट्रेन गुजरती रहीं और पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही। पुलिस के इस रवैये पर लोगों ने हंगामा भी किया। पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के एकतानगर निवासी मिठ्ठन लाल (73) पुत्र जीत राम सिंह सरकारी स्कूल से रिटायर शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि मिठ्ठन लाल लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित थे। सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे वह जिटौली फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिठ्ठन लाल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन से कटने से उनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने शव उठाने की जहमत नहीं उठाई

The train passed on the body, police scandal remained
शव पर ट्रेन गुजरती रहीं

कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला पल्लवपुरम थानाक्षेत्र का बताया। इस बीच पुलिस ने शव उठाने की जहमत नहीं उठाई। जिसके चलते शव से दो ट्रेन गुजर गई। पौने घंटे बाद पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मिठ्ठन की जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। उधर, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि कंकरखेड़ा पुलिस पहले पहुंच गई थी तो शव उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजना चाहिए था। इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच करेगी। टीपीनगर थाना क्षेत्र के नईबस्ती लल्लापुरा निवासी मंगल सिंह बुजुर्ग थे। मंगलवार सुबह वह शिवपुरम के पास रेलवे लाइन के किनारे जा रहे थे। कालका एक्सप्रेस देखकर गैटमेन बालकराम ने शोर मचाया, लेकिन उससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed