फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The trade association demanded action from the DM against the fake bed sheet business

Meerut News: व्यापार मंडल ने डीएम से की फर्जी बेडशीट कारोबार पर कार्रवाई की मांग

Sat, 07 Feb 2026 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
The trade association demanded action from the DM against the fake bed sheet business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर तैयार की जा रही फर्जी बेडशीट का कारोबार क्षेत्र की छवि को धूमिल कर रहा है। इस अवैध व्यापार से नगर के अन्य ईमानदार व्यापारियों में रोष है।

शनिवार को सरधना व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम डॉ. वीके सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि तीन दिन पूर्व एसओजी ने छापा मारकर नकली बेडशीट बरामद की और कई लोगों को हिरासत में लिया। इसके चलते आरोपी फिर से कारोबार में जुट गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली बेडशीट तैयार की जा रही है और देश के कई राज्यों में सप्लाई की जा रही है। इससे क्षेत्र की छवि खराब होने के साथ सरकार को करोड़ों रुपये के जीएसटी राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अजय गौतम, सौरभ जैन, ऋषभ जैन, अब्दुल हमीद, वैभव जैन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed