फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tigress died in Corbett National Park in Bijnor

बिजनौर: आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत, जांच के लिए बरेली भेजा शव का बिसरा

Fri, 29 May 2020 07:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
The tigress died in Corbett National Park in Bijnor
बाघिन की मौत - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ उपखंड रेंज झिरना में दो बाघों के संघर्ष में एक बाघिन की मौत हो गई। बाघिन के शव का बिसरा आरबीआई बरेली व खाल का टुकड़ा डीएनए जांच के लिए देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान भेजा जा रहा है। निदेशक राहुल के अनुसार, बाघिन की मौत वन्य जीवन की सामान्य घटना है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गश्ती दलों ने कार्बेट नेशनल पार्क कालागढ़ उपखंड की झिरना रेंज के स्रोत कक्ष संख्या आठ में बाघिन का शव पड़ा होने की जानकारी वन अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर कार्बेट पार्क की उपनिदेशक कल्याणी नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती, रेंज अधिकारी प्रशांत हिदवान पहुंच गए। अधिकारियों ने बाघिन की मौत को दो बाघों के आपसी संघर्ष का परिणाम करार दिया है। 
विज्ञापन


कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि बृहस्पतिवार को झिरना वन विश्रामगृह के निकट पहाड़ी पर एक घायल बाघिन को देखा गया था। देखकर लगता था कि वह भूखी है। इसलिए उसके पास बकरे का मीट रखा गया। उसने उसे नहीं खाया। शाम को मुर्गे का मांस रखा गया। बाघिन ने उसे भी नहीं खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: रिक्शे पर जनाजा, बुग्गी पर गर्भवती को ले जाती महिला, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें

मौके पर कार्बेट पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा व डॉ. आयुष उनियाल की टीम भी पहुंच गई। चिकित्सकों के अनुसार बाघिन की आयु लगभग नौ वर्ष रही होगी। उसके शरीर पर चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि उसका किसी अन्य बाघ से संघर्ष हुआ है। जिसमें वह जख्मी हुई है। उसके घाव में कीड़े पड़े हैं। संघर्ष लगभग चार दिन पुराना लगता है। पोस्टमार्टम कर उसके शव को वन अधिनियमों के अनुसार जला दिया गया।

बाघ की निगरानी शुरू
कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल के अनुसार बाघिन की मौत के बाद अब वन विभाग ने दूसरे बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। उसे भी कोई चोट लगी होने से उसके जीवन को भी खतरा हो सकता है। गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed