बंगलूरू के ठग की करतूत, 50 लाख के स्क्रैप की जगह भेज दिए मिट्टी से भरे बोरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के ठग की करतूत जिसने देखी, वही हैरान रह गया। 50 लाख कीमत के स्क्रैप के बदले ठग ने बंगलूरू से बोरों में भरकर मिट्टी भेज दी। लालकुर्ती पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ठग को बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के शिव शक्तिनगर निवासी अंकित जैन का दिल्ली में स्क्रैप का बड़ा कारोबार है। एक माह पहले अंकित ने लालकुर्ती के एक होटल में बंगलूरू के एक कारोबारी से स्क्रैप की डील की थी। जिसके लिए 50 लाख रुपये अंकित ने बंगलूरू भेजे थे। बंगलूरू से ट्रांसपोर्ट से स्क्रैप के बदले मिट्टी के बोरे आए तो अंकित हैरान रह गए। उन्होंने बंगलूरू के कारोबारी से बात की तो वह स्क्रैप भेजने की बात कहने लगा। 50 लाख रुपये की ठगी होने पर अंकित ने लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने गंभीरता से जांच की और लालकुर्ती थाने की एक टीम पांच दिन पहले बंगलूरू रवाना हो गई। पुलिस ने आरोपी साबिर निवासी बंगलूरू को गिरफ्तार कर लिया।
सर्विलांस से मिली सही लोकेशन
लालकुर्ती थाने की एसएसआई नेहा चौहान और तीन पुलिसकर्मी बंगलूरू पहुंचे। आरोपी साबिर का कोई निश्चित पता नहीं था। एसएसआई ने मेरठ सर्विलांस सेल में साबिर का मोबाइल नंबर भेजा। सर्विलांस की मदद से लोकेशन लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी साबिर को बंगलूरू के एक गांव से दबोच लिया। साबिर को अंदाजा भी नहीं था कि मेरठ पुलिस उसे तलाशते बंगलूरू आ जाएगी।
आज करेगी पुलिस खुलासा
इंस्पेक्टर लालकुर्ती सुधीर कुमार का कहना है कि पुलिस टीम आरोपी को बंगलूरू से लेकर सोमवार देर रात मेरठ पहुंची है। आरोपी अभी भी बंगलूरू से स्क्रैप भेजने की ही बात कह रहा है। पुलिस आज वारदात का खुलासा करेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/