फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The three-day Yajurveda section reading Mahayagna begins.

Meerut News: तीन दिवसीय यजुर्वेद खंड पारायण महायज्ञ का आरंभ

Fri, 17 Oct 2025 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
The three-day Yajurveda section reading Mahayagna begins.
हर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलोना में  तीन दिवसीय 19 वां वार्षिकोत्सव यजुर्वेद खंड पारायण
मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलोना में तीन दिवसीय 19वां वार्षिकोत्सव यजुर्वेद खंड पारायण महायज्ञ का आरंभ हुआ। सुबह 8:30 बजे केंद्रपाल सिंह निलोहा एवं ऋषिपाल सिंह, विद्यालय प्रबंधक जोगेंद्र कुमार धामा ने संयुक्त रूप से ओम वैदिक ध्वजारोहण किया। यज्ञ के ब्रह्मा अरविंद कुमार शास्त्री बरनावा एवं वेदपाठी गंगाशरण शास्त्री और भुवनचंद्र शास्त्री द्वारा यज्ञ के यजमान प्रधानाचार्य बाबूराम धामा, प्रबंधक द्वारा यज्ञ में आहुति देकर यज्ञ का आरंभ किया। यज्ञ के प्रथम दिवस मध्याह्न, सत्र में आचार्य योगेश भारद्वाज गुरुकुल बढ़ेडी मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्र रक्षा विषय पर अपने विचार रखे। राष्ट्र को एकता के सूत्र में किस प्रकार बांधा जाए, इस पर लघु सम्मेलन का आयोजन हुआ। तत्पश्चात राष्ट्र रक्षा पर यज्ञ में आए हुए अनेक विद्वानों ने विचार रखे। भजन उपदेशक घनश्याम प्रेमी द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, हरेंद्र धामा, सेहंसरपाल, राम मोहन सिंह, अध्यापक एवं अन्य अतिथियों ने यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।

हर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलोना में  तीन दिवसीय 19 वां वार्षिकोत्सव यजुर्वेद खंड पारायण

हर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलोना में  तीन दिवसीय 19 वां वार्षिकोत्सव यजुर्वेद खंड पारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed