{"_id":"58e7ac934f1c1b4c3e5b8cc0","slug":"the-threat-to-the-wife-if-you-spend-the-night-with-brother-or-not-divorce-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ संबंध नहीं बनाने पर दी तलाक की धमकी, पहली पत्नी को दे चुका है तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ संबंध नहीं बनाने पर दी तलाक की धमकी, पहली पत्नी को दे चुका है तलाक
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Wed, 12 Apr 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
तालक का मुद्दा
बागपत में धोखे से निकाह रचाने वाले युवक ने अपनी बीवी पर भाईयों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर तलाक देने की धमकी दी। आरोपी युवक अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दे चुका है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह, लोनी निवासी युवक से तीन साल पूर्व हुआ था। कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को ससुरालवाले परेशान करने लगे थे। उसका पति नशा करता है। आरोपी उससे दान-दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि आरोपी पति ने उस पर भाईयों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो तलाक दे दूंगा। जानकारी मिलने पर परिजन उसको वहां से लेकर आए। इस मामले में शुक्रवार को महिला थाने पहुंची और आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन
धोखे से कराया गया था निकाह
पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा था। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। धोखाधड़ी से हमारी बेटी के साथ निकाह किया था।
विज्ञापन