फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The threat to blow up the Prime Minister of Australia has a connection with Mawana

Meerut News: आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी का मवाना से कनेक्शन

Sat, 01 Apr 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
The threat to blow up the Prime Minister of Australia has a connection with Mawana
मोदीनगर/मेरठ। अहमदाबाद में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने के मामले का कनेक्शन मवाना से जुड़ा होना बताया। अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर के बिसोखर स्थित एक मकान में छापा मारकर जुनैद और उसकी बहन रिहाना को हिरासत में लिया है। अहमदबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में मवाना में दबिश दी।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला गया था। इस दौरान 8 से 11 मार्च तक भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी मैच देखने के लिए अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान खालिस्तान समर्थकों की ओर से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी को रिसीव करने वाले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में अहमदाबाद पुलिस ने विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव बिगाड़ने और राष्ट्रीय एकता को खंडित करने, षड्यंत्र करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में लगी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश से दो लोगों को पकड़ा था। इनसे पूछताछ के आधार पर इसके तार मेरठ के मवाना क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली। अहमदाबाद पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो पता चला कि कॉल करने वाला आरोपी मवाना का रहने वाला है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले मवाना में दबिश देकर आरोपी जुनैद को दबोचा, फिर मोदीनगर थाने में आमद दर्ज कराकर बिसोखर में उसके जीजा अशफाक के एक मकान में छापा मारा। यहां से उसकी बहन रिहाना को हिरासत में लिया है। अशफाक सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। जुनैद का भाई उम्मेद भी इस मामले में शामिल रहा है, वे फरार है। टीम इन दोनों को लेकर गुजरात चली गई है। बिसोखर निवासी अशफाक सऊदी में चालक का काम करता है। मामले के तार वहां से भी जुड़ रहें।
विज्ञापन

-----

गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को थाने में आमद कराई थी। वह बिसोखर से दो लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। - रितेश त्रिपाठी,एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed