{"_id":"69206d8039ce7448e20cfeb1","slug":"the-temporary-bridge-of-rajbaha-broke-twice-in-one-day-leaving-two-trucks-stranded-meerut-news-c-73-1-mct1008-105588-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक दिन में दो बार टूटा रजबहे का अस्थायी पुल, दो ट्रक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक दिन में दो बार टूटा रजबहे का अस्थायी पुल, दो ट्रक फंसे
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना बिनौली रोड पर रजबहे का अस्थाई टूटने से से फंसे ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर संजय गांधी पीजी कॉलेज के सामने रजबहे पर बना अस्थायी पुल ट्रक गुजरते समय अचानक टूट गया। इस दौरान ट्रक भी फंस गया। किसी तरह सिंचाई विभाग की टीम ने ट्रक को निकाल कर यातायात सुचारू कराया। कुछ देर बाद ही ट्रक गुजरते समय फिर से पुल टूट गया। गनीमत रही कि ट्रक पानी में नहीं पलटा। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिंचाई विभाग की टीम ट्रक को निकालने में जुटी रही। वहीं, राहगीर आसपास के गांवों के रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर रहे।
सिंचाई विभाग की ओर से बिनौली रोड पर रजबहे पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वाहनों के आगमन के लिए विभाग ने सीमेंट के पाइप दबाकर एक अस्थायी पुल बनाया है। शुक्रवार शाम सरधना की ओर से बिनौली जाने के लिए एक खाली ट्रक अस्थायी पुल से गुजरा तो अचानक से पुल टूट गया। ट्रक के आगे के टायर पुल में फंस गए।
इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसी तरह जेसीबी की मदद से ट्रक को निकालकर यातायात सुचारू कराया गया। इसके कुछ देर बाद ही रोडी से लदा ट्रक अस्थायी पुल से गुजरा तो फिर से पुल टूट गया। इससे दूसरा ट्रक भी फंस गया। गमीनत रही कि दोनाें बार कोई बड़ी घटना नहीं हुई। राहगीरों को गांव डाहर के रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी से ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही थी।