Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The temperature has increased... still the torture of winter has not reduced

Meerut News: पारा तो बढ़ा...फिर भी कम न हुआ सर्दी का सितम

Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
The temperature has increased... still the torture of winter has not reduced
पारा तो बढ़ा...फिर भी कम न हुआ सर्दी का सितम
विज्ञापन

मोदीपुरम। नए साल की शुरुआत से अब तक ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पिछले पांच दिन से सर्दी और कोहरे के साथ शीत लहर ने लोगों को परेशान किया है। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं का असर रहा। हालांकि दोपहर में धूप से 1.2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का सितम बढ़ गया।
गलन के साथ सर्दी के कारण सुबह और शाम के समय हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं। लोगों को अधिक गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जबकि रात का तापमान 0.7 डिग्री की बढ़ा। इसके बावजूद ठंड का असर कम न हुआ।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले पांच दिन से ऐसे ही हालात हैं। नौ जनवरी से सर्दी का असर कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिसंबर और जनवरी माह में रबी और दलहनी फसलों के लिए बारिश आवश्यक होती है, लेकिन अभी शीत लहर जारी है। सात से आठ जनवरी तक सक्रिय पच्छिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इससे रात के तापमान में गिरावट होगी। 12 से 18 जनवरी के सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और मजबूती से सक्रिय हो सकता है।

----
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकम न्यूनतम
1 116.2 5.5
2 14.8 9.4
3 14.0 6.8
4 12.0 6.1
5 10.6 5.4
6 11.8 6.1
---
मेरठ की हवा बिगड़ी, एक्यूआई 351 दर्ज किया
मोदीपुरम। एनसीआर में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया है। यहां पर लोगों को बढ़ते एक्यूआई के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ा। एकयूआई शहर का 351 दर्ज किया गया है जो बहुत ही खराब श्रेणी में रहा है। इसके अलावा जयभीमनगर का 382, बेगमुपल 375 और गंगानगर 380 पल्लवपुरम 291 दर्ज किया गया है। कुछ दिन राहत देने के बाद बृहस्पतिवार को हवा फिर से सबसे खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
----
ये रहा शहर का हाल
जयभीमनगर 382
बेगमपुल 375
गंगानगर 380
पल्लवपुरम 291
कैंट चौराहा 310
केसरगंज 320
दिल्ली रोड 360
शॉप्रिक्स मॉल 345
बिजली बंबा चौराहा 332
हापुड चौराहा 327
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed