फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The teenager's condition is stable, the second accused has not been caught.

Meerut News: किशोरी की हालत स्थिर, पकड़ में नहीं आया दूसरा आरोपी

Fri, 01 May 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The teenager's condition is stable, the second accused has not been caught.
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास के निकट जंगल में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दूसरे आरोपी सुहेल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस टेंपो में मौजूद दो अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। मुख्य आरोपी उवैस से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। टेंपो भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पीड़िता का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट की एक कालोनी निवासी 13 साल की किशोरी को बुधवार दोपहर मोहल्ले का ही टेंपो चालक उवैस और उसका साथी सुहेल साथ ले गया था। किशोरी ने बताया कि टेंपो में पहले से दो और युवक बैठे थे। चारों उसे बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल में ले गए। यहां उसे उवैस ने जबरन बीयर पिलाई और दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि नशे के कारण उसे नहीं पता कि उसके साथ किस-किस ने दुष्कर्म किया। देर रात उसे होश आया तो वह किसी तरह घायल अवस्था में घर पहुंची। यहां उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। मां के साथ किशोरी थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस किशोरी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली व इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने खुद मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने आरोपी उवैस को गिरफ्तार कर टेंपो भी कब्जे में ले लिया। पीड़ित किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने उवैस, सुहेल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी सुहेल की गिरफ्तारी व दो अन्य की पहचान का प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया। बताया जा रहा है कि उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। उवैस के मोबाइल से पीड़िता के फोटो व वीडियो भी मिले हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed