फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team that returned from the hockey tournament was felicitated.

Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता से लौटी टीम को सम्मानित किया

Fri, 16 Oct 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
The team that returned from the hockey tournament was felicitated.
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक अलीगढ़ में कराई जा रही है। मेरठ मंडल की टीम ने भी प्रतिभाग किया। इस टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बरेली व मुजफ्फरनगर की टीम को हराया। इस प्रतियोगिता में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि टीम विजेता नहीं बन सकी। टीम के शुक्रवार को मेरठ लौटने पर जिला हॉकी संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने उनका सम्मान किया। एनएएस कालेज के हॉकी मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी महिला हॉकी खिलाड़ी काजल, डिंपल, तुलसी, शाहीन, गौरी, सोनाक्षी, सिद्धि, प्राची, इशिका आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed