फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team left for Lucknow after taking the investigation file

जांच की फाइल लेकर टीम लखनऊ रवाना

Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
The team left for Lucknow after taking the investigation file
मेरठ। भोला की झाल स्थित 100 एमएलडी प्लांट में घपले की जांच को आई ऑडिट टीम ने काम पूरा कर लिया है। वह फाइल लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। इससे जल निगम अधिकारियों और आउटसोर्सिग फर्म प्रतिनिधियों की सांसें अटकी हैं। मुख्यालय में ही जांच को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

भोला की झाल पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन जल निगम की नागर कार्य इकाई दिवालिया फर्म प्रतिभा इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा बनाई फर्म टीएल इंफ्रा से करा रही है। टीएल इंफ्रा के खाते में पिछले दो साल से संचालन और रखरखाव का भुगतान किया जा रहा है। हालांकि नगर निगम और जल निगम के बीच हुए अनुबंध में टीएल इंफ्रा कहीं नहीं है। नागर कार्य इकाई इस खेल में शामिल होकर भुगतान टीएल इंफ्रा को कर रही है जबकि कागजों में प्रतिभा इंडस्ट्रीज को दिखाया जा रहा है। अमर उजाला ने इस गोलमाल का खुलासा किया तो प्रबंध निदेशक जल निगम कार्यालय ने जांच कराने के लिए ऑडिट टीम भेजी।
विज्ञापन

ऑडिट टीम तीन दिन से संबंधित फाइलें खंगाल रही थी। वह बृहस्पतिवार को काम पूरा कर फाइल और अन्य दस्तावेज लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मुख्यालय में ही मामले की पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में टीम के मुखिया ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे किसी जरूरी काम से मेरठ नहीं जा सके थे। इसलिए संबंधित फाइलें लखनऊ मंगवा ली हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed