फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team inspected the technical works of sugar mill crushing session

Meerut News: टीम ने चीनी मिल पेराई सत्र के तकनीकी कार्यों का किया निरीक्षण

Tue, 05 Sep 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The team inspected the technical works of sugar mill crushing session
नजीबाबाद के किसान सहकारी चीनी मिल में मेंटीनेस कार्य का निरीक्षण करती टीम।
नजीबाबाद। अपर गन्ना आयुक्त समितियां एवं नोडल अधिकारी मुरादाबाद मंडल ने किसान सहकारी चीनी मिल के तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगामी पेराई सत्र समय से शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


प्रदेश के अपर गन्ना आयुक्त समितियां एवं नोडल अधिकारी मुरादाबाद मंडल बीबी सिंह ने अपर आयुक्त मुरादाबाद हरपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह के साथ किसान सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। मंडलीय टीम ने चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने के लिए किए जा रहे मेंटीनेंस और तकनीकी कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर गन्ना आयुक्त बीबी सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.एसएस ढाका से मेंटीनेंस प्रगति की समीक्षा की। टीम के तकनीकी निरीक्षण के दौरान रसायनविद वीके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी नीरज पांडेय,सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गुप्ता सहित मिल के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed