{"_id":"6af340cea274e316e1077f1d","slug":"the-team-from-ikla-village-emerged-victorious-in-the-kabaddi-competition-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109388-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता का इकला गांव की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता का इकला गांव की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
- माछरा गांव में हुआ कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गांव माछरा में मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान माछरा यतेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और उनका परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि जीवन में संघर्ष करने, अनुशासन बनाए रखने और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। खेलों से युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
प्रतियोगिता के दौरान सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, दमखम और शानदार खेल कौशल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में इकला गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। मेजबान माछरा ही टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आयोजक एवं कबड्डी कोच अनुज मानपुर ने कहा कि टूर्नामेंट कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है, ताकि गांवों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।