फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The team for the Under-23 State Wrestling Championship will depart today.

Meerut News: अंडर-23 स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आज रवाना होगी टीम

Thu, 28 May 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
The team for the Under-23 State Wrestling Championship will depart today.
- 30 मई से दो जून तक भदोही में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई से दो जून तक भदोही में किया जा रहा है। इसमें मेरठ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में कई वर्गों में कुश्ती पहलवान प्रतिभाग करेंगे। इसमें फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सैनी, 61 किलोग्राम में सागर वत्स, 70 किलोग्राम भार वर्ग में निहाल गोयल, 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल वत्स, 86 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद कुमार प्रतिभाग करेंगे।

ग्रीको रोमन शैली में 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत कुमार, 63 किलोग्राम में विशाल तोमर, 67 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल चौधरी, 72 किलोग्राम भार वर्ग में अर्जुन सिंह, 77 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल भाटी, 82 किलोग्राम भार वर्ग में शरद चौधरी, 97 किलोग्राम भार में धीरेंद्र गुर्जर प्रतिभाग करेंगे। महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम तोमर, 55 किलोग्राम में सृष्टि तोमर, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी, 59 किलोग्राम भार वर्ग में लिजा तोमर, 62 किलोग्राम भार वर्ग में तनु चौहान, 65 किलोग्राम भार वर्ग में सलोनी शर्मा, 72 किलोग्राम में कंचन, 76 किलोग्राम में इशिता चौधरी प्रतिभाग करेंगी। टीम आज मेरठ से भदोही के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed