फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the teacher leader make public relation

शिक्षक नेताओं ने विद्यालयों में किया जनसंपर्क

Sun, 18 Aug 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the teacher leader make public relation
सरधना के स्कूल में आयोजित मीटिंग में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी वह शिक्षक गण - फोटो : SARDANA
शिक्षक नेताओं ने विद्यालयों में किया जनसंपर्क
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कई स्कूलों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के साथ स्कूली शिक्षकों के साथ बैठक भी की। इस दौरान शिक्षक नेता एवं विधायक ओमप्रकाश ने संगठन की उपलब्धियां गिनाई।

शिक्षक नेता एवं विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने जैन इंटर कॉलेज, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, लोकप्रिय इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर हायर सेकेंडरी कालेज में बैठक की। उन्होंने कहा कि नवीन पेंशन योजना को संगठन ने कभी स्वीकार नही किया है उन्होंने इसे छलावा मात्र बताया। विधानपरिषद में पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष जारी रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने वित्त विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की दशा पर निर्णायक आंदोलन करने पर बल दिया। वेतन वितरण अधिनियम बनवाने के समय और पंचम वेतन आयोग लागू करवाने के समय चले लंबे आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने एकजुटता की अपील की। तहसील मंत्री दीपक शर्मा के संचालन में संरक्षक महेश त्यागी मंडलीय आ., रमेश शर्मा मं. मंत्री, सत्यप्रकाश शर्मा जिला मंत्री, महेश शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य शरण वीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये । इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बहादुर ब्रदर अन्थोनी, नारायण लाल व ब्रह्मदत्त त्यागी ने अपने अपने विद्यालय में हुई मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान विजय शर्मा, सुधीर त्यागी, पंकज कौशिक, हिमांशु जैन, अंकुर गुप्ता, संजय राणा, संजय चार्ल्स ज्ञान प्रकाश, भीम सिंह, कृष्णवृत शर्मा, विनय त्यागी, अजय शर्मा, शोभित त्यागी, योगेंद्र वर्मा व अंजलि चौपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed