फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the tata pickup is robbers by thives by gun point

बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गाड़ी लूटी

Sun, 22 Sep 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
the tata pickup is robbers by thives by gun point
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गाड़ी लूटी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी चालक शनिवार को पिकअप गाड़ी लेकर असौड़ा पशु पैठ के लिए चला। वह खरखौदा कस्बे से पूर्व डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा। उसने मोड़ पर गाड़ी धीमी की तो हथियारबंद तीन बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी लूट ली। बदमाश चालक को कुछ दूर रास्ते में ही छोड़ गए। इसके बाद भागने लगे। इसी दौरान गाड़ी एक खेत में फंस गई। जिस पर बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि उसने मामले को संदिग्ध मानते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी शादाब पुत्र नजीर टाटा पिकअप गाड़ी पर चालक है। वह शनिवार सुबह असौड़ा गांव में पैठ के लिए गाड़ी लेकर चला। वह सुबह करीब पांच बजे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा कस्बे से पहले डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा स्थित मोड़ पर पहुंचा। यहां उसने गाड़ी की गति कम की। इस पर हथियारबंद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया तथा गाड़ी में सवार हो गए। उन्होंने शादाब को गांव लालपुर स्थित ढाबे के सामने फेंक दिया तथा बदमाश गाड़ी को लेकर वापस मेरठ की ओर भागने लगे। इस पर चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने पीड़ित चालक को साथ लेकर क्षेत्र में कांबिग की तो लूटी गई गाड़ी कुछ दूर धान के खेत में फंसी मिली। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। अनुमान है कि बदमाश पिकअप को लूटने के बाद गांव मिल्क मड़ैया वाले रास्ते से निकलकर जाना चाहते होंगे। बदमाश मड़ैया वाले रास्ते पर न चलकर उससे कुछ पहले ही कच्ची चकरोड को मुड़ गए। यहां मोड़ पर गाड़ी धान के गीले खेत में धंस गई। बदमाश उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घटनाको संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध है। इसमें चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।-मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed